शामली, जनवरी 10 -- शामली। शहर के टिटौली कैराना बाईपास पर गत दिवस सीओ ट्रेफिक की गाडी एक रेत से भरे डंपर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि गाडी में सवार दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी दशा गंभीर होने के कारण हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। गत दिवस डीआईजी सहारनपुर को शामली में दौरा था। जिसको लेकर सीओ ट्रेफिक श्याम सिंह पुलिस लाईन में डीआईजी के कार्यक्रम में शामिल थे। बताया जाता है कि उनकी गाडी कैराना गई हुई थी, जिसको हैंडकांस्टेल सन्नी पुत्र प्रवीन चला रहे थे, जबकि उनके साथ हैड कांस्टेबल गनर गौरव पुत्र शेर सिंह भी मौजूद थे। जब वह टिटाली कैराना बाईपास पर पहुंचे तो इसी दौरान आसमान में कोहरा छाये रहने से अचानक चालक को सडक पर खडा रेत से भरा डंपर दिखाई नही दिया और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.