मोतिहारी, फरवरी 6 -- मोतिहारी। जिले के सभी अंचल के अंचल अधिकारी के हड़ताल पर चले जाने से अंचल का सभी कार्य प्रभावित हो गया है। इधर राजस्व कर्मचारी भी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। दाखिल खारिज, परिमार्जन, भूमि मापी आदि कई कार्य प्रभावित है। ग्रामीण क्षेत्रों से लोग अंचल कार्यालय काम के लिये पहुंच रहे है लेकिन वे निराश होकर वापस लौट रहे हैं। वैसे डीएम ने बीडीओ को तत्काल प्रभार सौंपा है लेकिन कार्य अधिकता के कारण बीडीओ से अंचल का कार्य नहीं संभल रहा है। काफी संख्या में लोग अंचल से लौट रहे हैं। बंजरिया में राजस्व कर्मचारी के हड़ताल से सभी कार्य ठप बंजरिया, एसं। सीओ व राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर जाने के बाद अंचल में सभी काम ठप पड़ा गया है । हड़ताल पर जाने से जमीनी संबंधी दाखिल खारिज, भूमि विवाद निपटारा सहित राजस्व वसूली का काम पूरी तरह से ठप पड़ा ...