सीवान, मार्च 23 -- पचरुखी, एक संवाददाता। दो राजस्व कर्मचारियों के गैर सरकारी मकान में अवैध तरीके से कार्यालय के संचालन मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। सीओ अमित कुमार के बयान पर राजस्व कर्मचारी शेषनाथ सिंह व शत्रुघ्न कुमार शर्मा के खिलाफ सरकारी आदेश के अवहेलना मामले में शुक्रवार की शाम पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। तत्पश्चात पुलिस ने हिरासत में लिए गए दोनों राजस्व कर्मचारियों से आवश्यक पूछताछ के बाद मुक्त कर दिया। जबकि, मामले में पुलिस की बारीकी से जांच - पड़ताल जारी है। बता दें कि शुक्रवार को दाखिल खारिज से जुड़े मामले को लेकर सुपौली गांव का एक आवेदक डीएम के जनता दरबार में शिकायत लेकर पहुंचा था। इसके बाद डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने एसडीएम सुनील कुमार को मामले की ऑन दी स्पॉट जांच कर निपटारा करने का निर्देश दिया। इसी मामले में एसडीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.