मुंगेर, फरवरी 4 -- मुंगेर,एक प्रतिनिधि। प्रखंड-सह अंचल कार्यालय में इन दिनों आम लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अंचल अधिकारी (सीओ) के हड़ताल पर चले जाने के कारण क्षेत्र के सैकड़ों महत्वपूर्ण कार्य अधर में लटके हुए हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को कार्यभार सौंपे जाने की सूचना है, लेकिन आम लोगों तक इसकी जानकारी न पहुंचने के कारण वे घंटों कार्यालय में बैठकर खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। हड़ताल के कारण अंचल कार्यालय में अधिकारियों की अनुपलब्धता का सीधा असर दूर-दराज के गांवों से आने वाले लोगों पर पड़ रहा है। कासिम बाजार से आईं सीता कुमारी ने बताया कि वे कन्या विवाह योजना के तहत मिलने वाली राशि के सिलसिले में सीओ मैडम से मिलने आई थीं, लेकिन दो घंटे इंतज़ार करने के बाद भी उनका काम नहीं हो सका। उन्हें इस...