लातेहार, मार्च 9 -- बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह के सीओ मनोज कुमार थानेदार राधे श्याम कुमार ने पुलिस बल के साथ शनिवार की शाम बाजार की सड़क पर दुकान लगाने का जायजा लिया। उन अधिकारियों ने बाजार का भ्रमण करते हुए सड़क पर दुकान का सामान रखने के बारे में जानकारी ली। इस दौरान भी कई दुकानदार अपनी दुकान का सामान सड़क पर निकाल कर बाहर रखे हुए थे। उन्होने इस पर नाराजगी जताई और वैसे दुकानदारो को आदेश दिया कि वह सड़क पर दुकान का सामान निकाल कर नही रखे। इससे सड़क अतिक्रमण हो जा रहा है। लोगो को आने -जाने में दिक्कतें हो रही है। बता दे कुछ दिन पहले सीओ मनोज कुमार ने सड़क पर दुकान का सामान नही रखने का निर्देश दुकानदारो को दिया था,लेकिन उस आदेश का असर कई दुकानदारो पर नही पड़ा। इसके बाद सीओ और थानेदार को बाजार में आकर खुद इसका जायजा लेना पड़ा। उन्होने कहा कि सड़क पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.