सहरसा, फरवरी 7 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। अंचलाधिकारी एवं राजस्व अधिकारी की हड़ताल से सिमरी बख्तियारपुर अंचल कार्यालय का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गया है। हड़ताल के कारण दाखिल-खारिज, परिमार्जन सहित अधिकांश राजस्व संबंधी कार्य ठप पड़े हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज के गांवों से आने वाले लोग रोज अंचल कार्यालय पहुंचकर निराश लौट रहे हैं। हड़ताल का सबसे अधिक असर किसानों और जरूरतमंद परिवारों पर पड़ा है, जिन्हें भूमि से जुड़े कार्यों के निष्पादन में कठिनाई हो रही है। प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को अंचल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, बावजूद इसके लोगों की समस्याएं कम नहीं हुई हैं। स्थानीय लोगों ने सरकार से शीघ्र हड़ताल समाप्त कराने और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.