आरा, फरवरी 2 -- -छात्र, किसान और गरीब तबके के ज्यादा प्रभावित होने से बढ़ी परेशानी -राजस्व कर्मचारियों का है मौन समर्थन, नौ से वे भी जायेंगे हड़ताल पर -हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी से भड़का कैडर वॉर आरा/जगदीशपुर, निज संवाददाता। बिहार राजस्व सेवा संघ के आह्वान पर सोमवार से अंचलाधिकारी (सीओ) और राजस्व अधिकारी (आरओ) अनिश्चितकालीन सामूहिक हड़ताल पर चले गए हैं। भोजपुर जिले के सभी 14 अंचल बंद हैं और करीब 40 लाख की आबादी सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है। आरटीपीएस काउंटर सूने हैं। दाखिल-खारिज, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, एलपीसी और भूमि मापी से जुड़ा काम पूरी तरह ठप है। छात्र, किसान और गरीब तबका सबसे ज्यादा प्रभावित है। हड़ताल की वजह पटना हाईकोर्ट के जून 2023 के आदेश की अनदेखी बताई जा रही है। राजस्व सेवा संघ का आरोप है कि डीसीएलआर के पदों पर उनके अधिका...