आगरा, जनवरी 19 -- जनपद में शासन के द्वारा भेजी गई समुदाय उन्मुख प्रतिक्रिया प्रबंधन टीमों के द्वारा तीन दिन सीएचसी व पीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाओं को परखा है। सोमवार को अंतिम दिन टीम में आए चिकित्सकों के द्वारा पटियाली सीएचसी व आरोग्य मंदिरों पर जाकर स्वास्थ्य सेवाओं को परखा है। यह टीमें स्वास्थ्य केंद्रों के संबंध में शासन को अपनी रिपोर्ट प्रेषित करेंगी। जिससे स्वास्थ्य केंद्रों पर अव्यवस्थाओं को दूर कर रोगियों को और बेहतर उपचार मुहैया कराया जा सके। सोमवार को सीएमओ डा. राजीव अग्रवाल ने बताया कि विगत तीन दिनों में सीओआरएम टीम के द्वारा हर ब्लाक में स्थित सीएचसी व पीएचसी का निरीक्षण किया गया है। सोमवार को अंतिम दिन टीम के द्वारा पटियाली सीएचसी पर सेवाओें की उपलब्धता, मानव संसाधन की स्थिति, सीएचसी व पीएचसी पर दवाओं व लॉजेस्टिक की उपलब्धता, रिक...