एक संवाददाता, जनवरी 4 -- बिहार में जमीन मापने गई टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। पश्चिम चंपारण जिले में लौरिया थानाक्षेत्र की बेलवा लखनपुर पंचायत के दुबौलिया गांव में शनिवार दोपहर बाद जमीन की मापी कराने गए सीओ, थानाध्यक्ष सहित पांच कर्मियों को आरोपियों ने पथराव कर लाठी-डंडे से पीट दिया। प्रशासन की ओर से कराई जा रही वीडियोग्राफी के कैमरे व उड़ रहे ड्रोन को भीड़ ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने स्व. राजेदव राम के पुत्र सनोज कुमार झोपड़ी (घोटा) भी फूंक दी। इसे बुझाने में उसकी मां कृष्णा देवी (55) मामूली रूप से झुलस गई है। आरोपियों की उग्र भीड़ देखकर अधिकारियों समेत पुलिस को जान बचाकर घटनास्थल से भागना पड़ा। हमले में सीओ नीतेश कुमार सेठ, थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा समेत घायल तीन कर्मियों का लौरिया सीएचसी में इलाज कराया गया। सीओ के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.