हरिद्वार, फरवरी 1 -- संसद में पेश आम बजट को लेकर शहर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की राय स्पष्ट है। उनके अनुसार, आयकर दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन कंप्लायंस यानी अनुपालन से जुड़े मामलों में कुछ राहत जरूर दी गई है। सरकार ने आईसीएआई जैसे पेशेवर निकायों के समन्वय से 'कॉरपोरेट मित्र' की नई अवधारणा पेश की है, जो व्यवसायों को मार्गदर्शन देने का काम करेगी। सीए विपुल अग्रवाल ने बताया कि इस बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए आवंटन बढ़ाया है। वायदा एवं विकल्प (एफ एंड ओ) पर एसटीटी बढ़ाए जाने से शेयर बाजार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। कृषि और ग्रामीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है। खासतौर पर नारियल, काजू, कोको और चंदन जैसी फसलों को प्रोत्साहन के प्रावधान हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सात नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की घोषणा है। पूंजीगत व्यय (कैपे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.