गुमला, फरवरी 1 -- गुमला संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को सीएस डॉ. नवल कुमार और एसीएमओ डॉ. धनुर्जय सुंबराई ने संयुक्त रूप से अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएस और एसीएमओ ने जागृति हॉस्पिटल बाजार टांड़, सिसई स्थित अल्ट्रासाउंड सुविधा व रेफरल अस्पताल, सिसई की चिकित्सा सेवाओं का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण दल में सिविल सर्जन और अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के साथ प्रधान लिपिक अशोक कुमार लाल एवं शिवचरण साहू भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, स्वच्छता, मरीजों को दी जा रही सेवाओं तथा आवश्यक संसाधनों की स्थिति की जांच की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.