मऊ, फरवरी 13 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी कस्बे में संचालित एक सीएससी सेंटर के संचालक पर सऊदी रियाल खरीदने के नाम पर रकम लेकर फरार होने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुहल्ला बाग अदरी निवासी मुहम्मद जाहिद पुत्र कमालुद्दीन ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि मुहल्ला फैजनगर अदरी निवासी इमामुद्दीन जो नगर पंचायत अदरी स्थित एक बड़े होटल परिसर में सीएससी सेंटर संचालित करता है। उसने मुनाफे का लालच देकर रुपये लिए। आरोप है कि इमामुद्दीन ने कहा कि एक ग्राहक के पास अधिक मात्रा में सऊदी रियाल है, जिसे खरीदने के लिए उन्हें कुछ दिनों के लिए धन की आवश्यकता है। मुनाफे में आधी हिस्सेदारी देने का भरोसा देकर उन्होंने नकद व ऑनलाइन माध्यम से रकम ली। पीड़ित का क...