देवघर, जनवरी 9 -- मधुपुर। जामताड़ा जिले के करमाटांड़ क्षेत्र के पिपरासोल में गुरुवार को दिनदहाड़े एक एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक नारायण पंडित से हजारों की लूट मामले में पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को मधुपुर थाना पहुंची है। पुलिस अपराधियों का मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश कर रही है। बता दें कि बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने हवाई फायरिंग करते हुए सीएसपी संचालक से बीस हजार रुपए लूट लिया, साथ ही उसका बैग, चेकबुक व मोबाइल लेकर फरार हो गया। अपराधी ब्लू रंग की अपाची बाइक से भागे थे। पुलिस घटना के दौरान मधुपुर पहुंची है। अपराधियों का सुराग मधुपुर के आसपास मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.