पाकुड़, सितम्बर 13 -- सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े लाखों की लूट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। व्यापारी वर्ग और आम लोग दहशत में दिखे। जानकारी के अनुसार संचालक रंजत अपने केंद्र संचालन के लिए पकलो की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में बोका मोड़ के पास यह घटना हुई। पुलिस ने दावा किया है कि अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इस वारदात से व्यापारी व बैंक कर्मियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि दिन दहाड़े लूट कर निकल जाने से लोग डरे हुए हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो अपराधियों के हौसले और बुलंद हो जाएंगे। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। जिले के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा और सिमलोंग थाना प्रभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.