गोरखपुर, फरवरी 13 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पीपीगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े सीएसपी संचालक के भाई सुदामा कुमार से हुई 32 हजार रुपये की लूट का खुलासा कर पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से रुपये से भरा बैग और वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पलिया निवासी गौरव कुमार, रंजीत यादव, वार्ड नंबर 9 निवासी शशांक गौड़ और भिटी तिवारी निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर सुदामा कुमार पीपीगंज स्थित बैंक से 32 हजार रुपये निकालकर मंगरू चौराहे स्थित दुकान की ओर जा रहे थे। पंचगांवा के गोडवारी पुल के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। जांच में सामने आया कि बदमाश बैंक से ही सुदामा की रेकी कर रहे थे। सीसीटीवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.