गिरडीह, अप्रैल 20 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के मोकामो पंचायत निवासी जावेद हुसैन की बाइक से बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये की चोरी कर ली है। जावेद किसी एक बैंक का सीएसपी संचालक हैं। शनिवार दोपहर वे सरिया स्टेट बैंक से डेढ़ लाख रुपये की निकासी कर गांव लौट रहे थे। इसी क्रम में रेलवे फाटक के पास पान खाने के लिए रुके तभी बाइक पर लटके झोले को लेकर बदमाश चुपके से लेकर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया कि बाइक पर सवार दो लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित ने सरिया थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छनबीन कर रही है। आठ दिन में तीसरी घटना : आज की घटना से दो दिन पूर्व गुरुवार को घुठिया पेसरा निवासी दशरथ मंडल की डिक्की खोलकर अपराधियो ने 02 लाख उड़ाए थे जबकि दूसरी घटना से छह दिन पूर्व सरिया थाना के नजदीक ही बड़की लुतिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.