बेगुसराय, दिसम्बर 17 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। थाना पुलिस ने बुधवार को सीएसपी लूटकांड के मुख्य आरोपित अयोध्यावारी निवासी डोमन राय के पुत्र दीवाना राय को खरीदी गांव के समीप वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एचएफ डीलक्स हीरो मोटरसाइकिल से आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से एक लोडेड देसी कट्टा एवं एक कारतूस बरामद किया गया। बताया कि 10 सितंबर 2025 को दिनदहाड़े वृंदावन निवासी पंजाब नेशनल बैंक सीएसपी संचालक विपिन कुमार घर से 2 लाख 30 हजार रुपये लेकर अपने सीएसपी केंद्र जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से उनका बैग छीन ली थी। इस म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.