कानपुर, जुलाई 9 -- कानपुर। पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने मियावाकी फारेस्ट के लिए वृहद पौधरोपण महाभियान की शुरुआत की गई। कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, डीन, निदेशक, प्रभारी, शिक्षक तथा छात्र-छात्राओं ने 'एक पेड़-मां के नाम थीम में अर्जुन, सहजन, शीशम, इमली, पीपल, बरगद, सागौन, जंगली जलेबी, नीम, गुलमोहर व अमलताश आदि के पौधे रोपित किए। इस अवसर पर लगभग 5000 पौधों का रोपण किया गया। इस नवनिर्मित मियावाकी फारेस्ट में सभी शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़े उत्साह के साथ एक पेड़ मां के नाम रोपित किया। वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक ने जन सामान्य को प्रकृति के साथ जुड़े रहने के लिए एस प्रकार के अभियानों की आवश्यकता पर बल दिया। उद्यान प्रभारी डॉ. हिमांशु त्रिवेदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.