कानपुर, फरवरी 10 -- कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में कैम्पस प्लेसमेंट के साथ डीजी पीजी कॉलेज और वीएसएसडी कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। सीएसजेएमयू में हाईक एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव हुआ। इसमें 152 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. प्रवीण भाई पटेल ने बताया कि कई राउंड के बाद कंपनी ने चार छात्रों को 7.62 लाख रुपये पैकेज पर जॉब ऑफर की है। इसमें बीटेक (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग) के विशाल राय, एमसीए की रिया कटियार, एमबीए की वैष्णवी गुप्ता तथा बीकॉम के पीयूष श्रीवास्तव का चयन हुआ। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने चयनित छात्रों को बधाई दी। दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में लगे रोजगार मेला का शुभारंभ अनंता स्वरूप व कॉलेज की प्राचार्...