कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर। सीएसजेएमयू में दो दिवसीय रंग तरंग आर्ट म्यूजिकल फेस्ट का समापन शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. बन्दना पाठक ने कला और संगीत के महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि राजन श्रीवास्तव ने गीत प्रस्तुत कर वातावरण को संगीतमय बना दिया। ललित कला संस्थान के निदेशक डॉ. मिठाई लाल ने कलाकारों की सृजनात्मकता की प्रशंसा की। विद्यार्थियों ने अमृता शेरगिल की कला को प्रदर्शनी, स्टाल, फेस पेंटिंग, और संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया। संगीत विभाग के डॉ. राजकुमार त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया। संयोजक समिति के तनीषा वधावन, प्रिया मिश्रा, और अन्य ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. राज कुमार सिंह, जे. बी. यादव, और अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...