कानपुर, जुलाई 22 -- कानपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) को प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ कृषि विवि अवॉर्ड से सम्मानित किया। विवि के पांच वैज्ञानिक और कृषि विज्ञान केंद्र को भी समारोह में पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लखनऊ स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के 36वें स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश कृषि एकेडमिक समिति की ओर से अनुमोदन के बाद प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सीएसए विवि को सर्वश्रेष्ठ विवि का अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। इसके बाद विवि के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह को ऑनरेरी फेलो 2024 पुरस्कार, निदेशक प्रसार डॉ. आरके यादव को फसल सुधा...