कानपुर, फरवरी 7 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में शनिवार को पूर्व छात्रों का सम्मेलन शुरू हुआ। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि ऑर्गेनिक खेती धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इससे न सिर्फ फसलों में पौष्टिकता बढ़ेगी बल्कि मृदा का भी स्वास्थ्य ठीक होगा। इस दौरान एक पूर्व छात्र ने एल्युमिनाई फंड में दो लाख की धनराशि भी दी। शनिवार शाम होने वाली एजीएम तक धनराशि जुटाई जाएगी। एल्युमिनाई संगठन के अध्यक्ष डॉ एस के सिंह ने मेहमानों का स्वागत किया। सचिव प्रोफेसर मनीष कुमार ने संगठन की रिपोर्ट पेश की। डॉ मसूद अली और डॉक्टर सुनील कुमार ने पूर्व छात्रों की भूमिका पर विचार व्यक्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...