कानपुर, जनवरी 24 -- चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के पादप रोग विज्ञान विभाग में चले छह दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के 16 जनपदों के 72 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 11 महिलाएं शामिल थीं। डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, डॉ. विनीता सिंह और अंजू शुक्ला ने प्रशिक्षणार्थियों को मशरूम उत्पादन की तकनीकी, मूल्यवर्धक उत्पाद और बीमारियों के प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। डॉ. धन्नंजय सिंह ने स्पान उत्पादन पर व्याख्यान दिया। वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक आदित्य कुमार ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। महेश चन्द्र ने अपने अनुभव साझा किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.