हरिद्वार, फरवरी 19 -- राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवोदय नगर में सीएसआर योजना के अंतर्गत किरबी संस्थान द्वारा सौर ऊर्जा संचालित एलईडी लाइट्स, विद्यालय के नाम का साइनबोर्ड, कंप्यूटर, प्रिंटर, प्रोजेक्टर, साउंड सिस्टम, स्टील अलमारी, कुर्सी-मेज और किचन रैक का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, संस्थान के अधिकारियों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि आदेश चौहान ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया निवेश कभी व्यर्थ नहीं जाता और यही देश के भविष्य का निर्माण करता है। उन्होंने किरबी संस्थान के इस सहयोग को सराहनीय पहल बताया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने कहा कि विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा। किरबी संस्थान के डीजीएम धीरेंद्र सिंह चौहान ...