मैनपुरी, अक्टूबर 6 -- सीएलएफ आलीपुर खेड़ा में स्थापित प्रगति आजीविका महिला संकुल संगठन में सोमवार को वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें चुनाव कराया गया। पूर्व सचिव प्रभा शाक्य की अध्यक्षता में एडीओ बृजेश अवस्थी, बीएमएम विकास ने चुनाव संपन्न कराया। जिसमें सर्व सम्मति से सोनी बलारपुर अध्यक्ष, सोनी देवी जगतपुर कोषाध्यक्ष, चांदनी शाक्य मानिकपुर को सचिव के पद पर चुना गया। सभी महिलाओं ने फूल माला पहनाकर नए पदाधिकारियों का स्वागत किया। आम सभा में प्रगति आजीविका महिला सीएलएफ संकुल संगठन के आय व व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। नई अध्यक्ष सोनी ने बताया कि संकुल संगठन को और मजबूत करने पर ज़ोर दिया जाएगा। सभी छूटे हुए गरीब महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने व आजीविका के नए संसाधनों को समाज के अंतिम महिला तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। अंत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.