मिर्जापुर, फरवरी 3 -- मिर्जापुर। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अमृत योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों के कारण नगर क्षेत्र के मार्गों के खराब होने और खोदाई के चलते जगह-जगह गड्ढों से नगरवासियों को हो रही परेशानी के बारे में अवगत कराया। साथ ही मुख्यमंत्री को नपाध्यक्ष ने कार्य में हो रही देरी को लेकर पत्रक भी सौंपा। मुख्यमंत्री को उन्होंने बताया कि अमृत योजना के कार्यों के कारण नगर क्षेत्र के कई सड़कें, लिंक रोड और गलियां गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। इससे नगरवासियों के साथ ही विंध्याचल आने वाले दर्शनार्थियों को भी आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के चलते कई मार्गों पर जाम का झाम रोज की कहानी बन गई है। कई सड़कों को खोदने के बाद उसे दुरुस्त न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.