गोरखपुर, मई 16 -- यूपी के गोरखपुर में सिंचाई विभाग में ठेका दिलाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बेतियाहाता निवासी पीड़ित वेद व्यास मिश्रा ने गुरुवार को गोरखनाथ थाने में तहरीर देकर नथमलपुर निवासी अजीत नाथ मिश्रा पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया है। वेद व्यास का आरोप है कि अजीत नाथ ने मुख्यमंत्री के साथ अपनी एक फोटो दिखाकर उन्हें झांसे में लिया था। ऐक्शन में आई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित वेद व्यास मिश्रा ने पुलिस को तहरीर में बताया कि ठेकेदारी के काम के सिलसिले में ही उनकी मुलाकात अजीत नाथ मिश्रा से हुई। अजीत ने खुद को मुख्यमंत्री का करीबी बताया, प्रमाण के रूप में सीएम के साथ अपनी फोटो भी दिखाई। इसके अलावा गोरखनाथ मंदिर का एक कार्ड दिखाया, जिसे देखने के बाद उसकी बातों पर विश्वास कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.