नई दिल्ली, फरवरी 11 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मासिक सहायता राशि जारी की और गांवों से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। त्यागराज स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने निर्माण श्रमिकों के 15,706 बच्चों के लिए 12.40 करोड़ रुपए से अधिक की छात्रवृत्ति सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के दो गांवों में बने नए पंचायत घरों का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा 37 गांवों में करीब 134 करोड़ रुपए की लागत वाली 59 नई विकास परियोजनाओं की शुरुआत भी की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित हजारों श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली केवल इमारतों और सड़कों से नहीं बनती, बल्कि श्रमिकों के श्रम से बनती है। जो हाथ दिल्ली को गढ़ते हैं, उनकी सुरक्षा, सम्मान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.