विशेष संवाददाता, फरवरी 2 -- Ayodhya Ram Mandir Darshan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विधानमंडल सत्र के मद्देनजर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से कहा कि वह सभी विधायकों को अयोध्या ले चलने की तैयारी करें। विधानसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में जनप्रतिनिधियों के लिए अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में दर्शन-पूजन की व्यवस्था कराई जाएगी। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि में भगवान श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देख पाए। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों का नेतृत्व वर्ग श्रद्धाभाव के साथ मौजूद था। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में प्रतिदिन 2 से 3 लाख श्रद्धालु आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में गत वर्ष 32 करोड़ पर्यटक आए हैं। उत्तर प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में अपार सम्भा...