गोरखपुर, अगस्त 31 -- सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अशोभनीय टिप्पणी प्रकरण में रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पिपराइच के भाजपा विधायक महेंद्र पाल सिंह के भाई भोलेंद्र पाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ईंट भट्ठे पर अवैध शराब बनाने के मामले में उनके मुंशी राम मिलन को भी गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उधर, 24 घंटे में अलग-अलग थानों में 7 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। रविवार को इस मामले में तीन और केस दर्ज किए गए। वहीं एक केस ईंट भट्ठे पर कच्ची शराब के मामले में दर्ज किया गया है। शनिवार को दर्ज किए गए तीन केस के बाद ही भोलेन्द्र पाल सिंह की तलाश में जिले की अलग-अलग थानों की पुलिस टीम की दबिश डाल रही थी। टीम ने भोलेन्द्र के ससुराल सहित गोरखपुर और कुशीनगर के अन्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.