सोनभद्र, जुलाई 6 -- सोनभद्र, संवाददाता। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वन महोत्सव के तहत पौधरोपण अभियान को लेकर जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। इसी क्रम में रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेठिगांव की महिला प्रधान नीलम त्रिपाठी से पौधरोपण अभियान को लेकर वार्ता हुई। संवाद के दौरान प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत में दो हजार पौधरोपण कराया जा रहा है। पौधे लगाने के लिए पहले से ही गड्ढें खोदवा लिए गए हैं। बता दें कि सीएम योगी से संवाद के लिए प्रदेश भर से जनप्रतिनिधियों की सूची भेजी गई थी। इसमें ग्राम प्रधान भी शामिल थे। जनपद सोनभद्र से अकेले रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के बेठिगांव की महिला प्रधान नीलम त्रिपाठी का नाम सूची में शामिल था। ग्राम प्रधान ने बताया कि मुख्यमंत्री से पौधरोपण को लेकर संवाद हुआ। यह उनके कार्यकाल का सबसे सुखद क्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.