मुख्य संवाददाता, फरवरी 13 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 फरवरी को महानगर के पांचवें कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। वार्ड नंबर 22 जंगल तुलसीराम पश्चिमी के बिछिया कॉलोनी में सीएम की विधायक निधि से 2.47 करोड़ रुपये से इस कल्याण मंडपम का निर्माण हुआ है। लोकार्पण समारोह में सीएम राप्तीनगर विस्तार स्पोर्ट्स सिटी योजना के 10 एलआईजी-ईडब्लूएस आवंटियों को प्रमाण पत्र भी सौंपेंगे। मुख्यमंत्री के शुक्रवार शाम को गोरखपुर में आगमन की संभावना है। अल्प और मध्यम आय वर्ग के लोगों के मांगलिक कार्यक्रमों को उनके बजट के अनुरूप शानदार बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब ढाई साल पहले कल्याण मंडपम का विजन दिया था। महानगर में अब तक मुख्यमंत्री के हाथों खोराबार, सूरजकुंड, मानबेला और राप्तीनगर विस्तार में कल्याण मंडपम का लोकार्पण हो चुका है। यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.