वरिष्ठ संवाददाता, नवम्बर 29 -- CM Yogi Adityanath in Gorakhpur: गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) का 36वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में मनाया जाएगा। इस अवसर पर वर्तमान वित्तीय वर्ष में गीडा की तरफ से 6139 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के सापेक्ष विभिन्न निवेशकों को हुए 115 भूखंडों के आवंटन में से पांच बड़े निवेशकों को मुख्यमंत्री के हाथों आवंटन प्रमाण पत्र मिलेगा। इसके साथ ही सीएम योगी गोरखपुर पर सौगातों की बारिश भी करेंगे। वह गीडा के विभिन्न सेक्टरों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के 408 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। सीएम पांच उद्यमियों को एमएसएमई नीति में पांच करोड़ से अधिक की सब्सिडी का चेक देंगे। गीडा की सीईओ अनुज मलिक के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष में गीडा ने अभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.