नई दिल्ली, मार्च 4 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। गोरखपुर से सटे बस्ती जिले के गौर थाने की पुलिस ने मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है। एक व्हाट्सएप ग्रुप में धमकी भरा वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद 'ग्रुप एडमिन' ने 'एक्स' पर वीडियो पोस्ट कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। गौर थाना क्षेत्र स्थित जोगिया गांव निवासी अभिषेक कुमार दूबे ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि वह 'सनातन धर्म सर्वोपरि' नाम से एक ह्वाट्सएप ग्रुप चलाते हैं। ग्रुप में ओपेन लिंक के माध्यम से एक अनजान नंबर भी एड हो गया है। इसी नंबर से उनके ग्रुप में एक वीडियो भेजा गया है। तकरीबन 11 सेंकेड के वीडियो में दो लोगों की आवाज सुनाई पड़ रही है। वीडियो में दोनों आपस में बात कर रहे हैं। ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.