अलीगढ़।, नवम्बर 29 -- सीएम योगी के भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार एक्शन हो रहा है। सरकारी विभागों में रिश्वत लेते लगातार धड़पकड़ हो रही है। वहीं, अब अलीगढ़ मंडल में कई सरकारी अधिकारी और कर्मचारी एंटी करप्शन थाना (भ्रष्टाचार निवारण इकाई) पुलिस की रडार पर हैं। इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच चल रही है। इनमें तीन पुलिस वाले हैं। एक के खिलाफ जांच पूरी भी हो चुकी है। इसमें मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है। 21 नवंबर 2022 को छेरत पुलिस लाइन में एंटी करप्शन थाना बनाया गया था। यहां अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों में भ्रष्टाचार, रिश्वत मांगने संबंधी शिकायतों पर सुनवाई होती है। एंटी करप्शन की ओर से अब तक 19 कुल सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद टीम की ओर से संपत्ति की जांच के लिए पत्र लिखा जाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.