संवाददाता, फरवरी 26 -- CM Yogi's Shiva Sadhana: महाशिवरात्रि पर गोरखपुर में मौजूद गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिव साधना की। यहां गोरक्षपीठ के शक्ति मंदिर में उन्होंने रुद्राभिषेक, हवन-पूजन के साथ शिवोपासना का अनुष्ठान किया। सीएम योगी ने रुद्राभिषेक कर देवाधिदेव महादेव से लोक मंगल और राष्ट्र कल्याण की प्रार्थना की। रुद्राभिषेक गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर आवास में स्थित शक्ति मंदिर में हुआ। रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री ने हवन कर गोरक्षपीठ में शिवोपासना का अनुष्ठान पूर्ण किया। महाशिवरात्रि पर विशेष उपासना के क्रम में बुधवार सुबह मुख्यमंत्री ने शक्ति मंदिर में भगवान भोले शंकर का गोदुग्ध से रुद्राभिषेक किया। मठ के पुरोहित एवं वेदपाठी ब्राह्मणों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.