लखनऊ, जनवरी 18 -- -प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उपमुख्यमंत्री द्वय केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक रहे मौजूद लखनऊ। विशेष संवाददाता पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान ने गुरुवार को विधान परिषद की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। सपा द्वारा उम्मीदवार न उतारे जाने के चलते दारा सिंह की जीत लगभग तय है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद किसी भी दिन ओम प्रकाश राजभर व दारा सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। दारा सिंह गुरुवार को सुबह पहले भाजपा के राज्य मुख्यालय पहुंचे। वहां पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया। फिर उन्होंने विधान भवन पहुंच कर नामांकन दाखिल किया। गौरतलब हो कि राज्य...