श्रावस्ती, सितम्बर 4 -- श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालबोझा दरवेशगांव निवासी एक युवक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी दिलशाद सलमानी (फेसबुक अकाउंट नाम दिलशाद भाई) ने आगामी त्योहार ईद मिलादुन्नबी का एक बैनर अपने अकाउंट पर पोस्ट किया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हरे रंग के कपड़े, हरी टोपी और दाढ़ी के साथ दिखाया गया था। पोस्ट वायरल होते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। मामले की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता युवा मोर्चा जमुनहा मण्डल अध्यक्ष राहुल जायसवाल ने तुरंत जिलाध्यक्ष हरि ओम तिवारी को अवगत कराया। उनके नेतृत्व में भाजपाई थाने पहुंचे और आरोपी युवक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.