गोरखपुर, जून 5 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सूरजकुंड में नगर निगम द्वारा निर्मित कल्याण मंडपम का शुक्रवार को उद्घाटन करेंगे। 4.52 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कल्याण मंडपम के लोकार्पण को लेकर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री गुरुवार की शाम तक गोरखपुर पहुंच सकते हैं। 6 जून को लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधूरे कार्यों को समय रहते पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए जर्मन हैंगर लगाने का काम होना है। 15वें वित्त आयोग के बजट से नगर निगम सूरजकुंड में 4.52 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम का निर्माण कराया गया है। लगभग 35500 वर्ग फीट एरिया में बने कल्याण मंडप...