गोरखपुर, जून 6 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सूरजकुंड और उसके आसपास के तकरीबन 10 वार्डों को कल्याण मंडपम का तोहफा दिया। उन्होंने सूरजकुंड में 4.52 करोड़ रुपये की लागत से नव निर्मित कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। लोकार्पण के पूर्व उन्होंने फीता काट कर कल्याण मंडपम में प्रवेश दिया। उनके साथ महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह एवं लोकसभा सांसद रवि किशन शुक्ला भी उपस्थित रहे। उन्होंने कल्याण मंडपम का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने उन्हें उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया। इस कल्याण मंडपम का निर्माण 15वें वित्त आयोग के बजट से नगर निगम सूरजकुंड में 4.52 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम निर्माण हुआ है। लगभग 35500 वर्ग फीट एरिया में बने कल्याण मंडपम में वातानुकूलित बड़ा हॉल ह...