भोपाल, अक्टूबर 4 -- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के 13 जिलों के 8 लाख 84 हजार 772 किसानों को बड़ी सौगात देते हुए शुक्रवार को अतिवृष्टि, बाढ़ और कीटों के हमले से हुई फसलों की क्षति के लिए 653.34 करोड़ रुपए की राहत राशि ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री यादव ने भोपाल में मुख्यमंत्री आवास स्थित समता भवन में आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान एक क्लिक के माध्यम से यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी। इस मौके पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि किसानों की सेवा ही भगवान की सेवा है। किसी भी आपदा या विपत्ति में सरकार किसानों के साथ परिवार की तरह खड़ी है। किसानों की मेहनत और चेहरों की मुस्कान ही हमारी असली दीपावली है। इस बारे में जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित 3 लाख 90 हजार 167 किसानों को 331.34 करोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.