जयपुर, जनवरी 22 -- जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राज्यभर के किसानों, महिलाओं और श्रमिकों को 1,590 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए एक करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों तक पहुंचाई गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ग्राम उत्थान शिविरों की शुरुआत भी की, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। सिरोही में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शर्मा ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनके सशक्तिकरण से ही गांव, राज्य और देश का विकास संभव है। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी से राज्य के हर गिरदावर सर्कल में ग्राम उत्थान शिविर लगाए जाएंगे, जहां कृषि, पशुपालन, सिंचाई, सोलर पंप और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की मौके पर ही स्वीकृति और सेवाएं...