पटना, दिसम्बर 9 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सकरा विधानसभा क्षेत्र से जदयू के पूर्व विधायक अशोक कुमार चौधरी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि अशोक कुमार चौधरी हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा में तत्पर रहते थे और काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना भी की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...