पटना, सितम्बर 2 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दारोगा प्रसाद राय की जयंती के अवसर पर नया सचिवालय परिसर के समक्ष स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद संजय गांधी व कुमुद वर्मा, पूर्व मंत्री एवं स्व. दारोगा प्रसाद राय के सुपुत्र चन्द्रिका राय एवं उनके परिजन, नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार ने भी स्व. राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन किया और बिहार गीत के साथ-साथ देश भक्ति गीत गाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.