पटना, सितम्बर 22 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीएसटी की दरों में सुधार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है और उन्हें बिहार की जनता की ओर से धन्यवाद दिया है। सोमवार को एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नवरात्र के पहले दिन से पूरे देश में जीएसटी की नई दरें लागू हो रही हैं। अब जीएसटी के दो मुख्य स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे। जीएसटी की दरों में सुधार के लिए मैं बिहार की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। एक्स पर पोस्ट में नीतीश कुमार ने लिखा कि इस सुधार से पूरे देश के साथ-साथ बिहार के सभी वर्गों के लोगों को लाभ होगा। आम आदमी के लिए उनके रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें अब सस्ती होंगी तथा जरूरत के सामान खरीदने के लिए उन्हें अब कम खर्च करना होगा। इन नई जीएसटी दरों के लागू होने से देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.