बिहारशरीफ, मई 2 -- सीएम ने इंडोर हॉल, कोर्ट और हॉकी टर्फ मैदान का किया उद्घाटन राजगीर खेल अकादमी में खिलाड़ियों को मिलीं कई सौगातें खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों का लिया जायजा बिहार पुलिस अकादमी में की एफएसएल लैब की शुरुआत कई विभागों के मंत्री व अधिकारी भी रहे मौजूद राजगीर, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को राजगीर पहुंचे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर राजगीर में खिलाड़ियों को कई सौगातें दीं। इंडोर हॉल, कई खेलों के कोर्ट और हॉकी के लिए टर्फ मैदान का उद्घाटन किया। राजगीर में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारियों का भी जायजा लिया। उनके साथ कई विभागों के मंत्री और अधिकारी भी राजगीर पहुंचे थे। उन्होंने खेल परिसर में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके हौसला बढ़ाये। वहीं दूसरी ओर, सीएम बिहार पु...