हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 19 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि कृषि रोड मैप से राज्य में फसलों का उत्पादन बढ़ा है। उत्पादकता भी बढ़ी है। मीठापुर स्थित कृषि भवन में विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद सीएम ने कहा कि हमलोग शुरू से किसान हित में काम कर रहे हैं। चार कृषि रोड मैप बनाए गए हैं जिससे फसलों की उत्पादन और उत्पादकता बढ़ी है। इस अवसर पर उन्होंने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग की कई योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र के विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। हमलोगों का उद्देश्य है कि कृषि के क्षेत्र में भी राज्य की तरक्की हो और किसान समृद्ध बने। कृषि क्षेत्र को लाभकारी बनाने और किसानों की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.