भागलपुर, मार्च 20 -- नवगछिया। निज संवाददाता। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर खोखो खिलाड़ी मोनिका साह का स्वागत के साथ हौसला बढ़ाया। साथ ही बिहार सरकार द्वारा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अच्छी नौकरी और राशि भी दिए जाने का आश्वासन दिया। अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने बताया कि मुख्यमंत्री के सम्मान से मोनिका साह काफी खुश है। इस अवसर पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, खोखो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव एमएस त्यागी, नवगछिया भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.