नई दिल्ली, दिसम्बर 20 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सास विद्यावती देवी का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थीं। पटना के आईजीआईएमएस में इलाज चल रहा था। शुक्रवार की शाम उन्होने अंतिम सांस ली। आज बांस घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। सीएम नीतीश अपने बेटे निशांत के साथ बांस घाट पहुंचे। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री भी मौजूद रहे। अंतिम यात्रा के दौरान निशांत ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। इस दौरान वे काफी भावुक दिखे। इलाज के दौरान निशांत रोजाना अपनी नानी से मिलने जाते थे। नीतीश के बेटे निशांत ने नानी के निधन पर सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा। जिसमें कहा कि 'प्यारी नानी मां के देहांत की दुखद खबर से मन बहुत व्यथित है। वे न केवल एक नानी थीं, बल्कि एक प्यार भरी छांव थीं, जिनकी कहानियां, दुलार और मुस्कान हमेशा हमारे दिलों में बसी रहेंगी।'...