नई दिल्ली, जनवरी 26 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में बदलाव किया गया है। 27 जनवरी को पूर्णिया में प्रस्तावित यात्रा को स्थगित कर दिया है, साथ ही कई जिलों में प्रगति यात्रा की तारीखों को बढ़ा दिया गया है। नए कार्यक्रम को मुताबिक अब पूर्णिया में सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा 28 जनवरी होगी। वहीं 29 को कटिहार में, 30 को मधेपुरा का दौरा करेंगे। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय ने रविवार को आदेश जारी कर दिया। मंत्रिमंडल सचिवालय ने अपने आदेश में कहा है कि अपरिहार्य कारणों से उक्त जिलों में प्रगति यात्रा की तिथि बढ़ाई गई है। इससे पहले अब तक तीसरे चरण में मुख्यमंत्री खगड़िया, बेगूसराय, सुपौल, किशनगंज, अररिया, सहरसा का दौरा कर चुके हैं। तीसरे चरण का कार्यक्रम 16 जनवरी से शुरू हुआ था, जो 29 जनवरी तक चलना था। अब तीसरा चरण 30 ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.